~~ढुँढता रहा~~
मेैं ढुँढ़ता रहा दिलों कोबाजार में ....बस्ती में....और गाँव में |क्या पता था -कि खरीद चुकें हैं सौदागरदिलों को भी थोक के भाव में |मै ढुँढ़ता रहा आँशुओं कोटुटे दिलों के जज्बातों मेंहारे हुओं के ख्वाबों मेंलुटे बालपन के आँखों में |क्या पता था -कि बिक चुकें है वो आँशु भीसाईबर-स्पेस के खुले बाजार मेंमैं ढुँढता रहा कोमल अहसासों कोबड़े बड़ों के हाथों मेंदोस्तों की बातों मेंरिश्तों के मोहपाशों में |क्या पता था -कि सरेआम खो चुके हैं वो भीमुखौटों के इस बियाबान में !फिर भी !खुशियों से भर जाता हूँजब, कभी भी मिल जाते हैंएकाध प्रेमिल मनलोगों के भीड़-भाड़ मेंकुछ अनबिके आँशुकिसी के सरल आँखों मेंऔर.....कुछ कोमल अहसासगिनती के आत्मीय व्यवहारों में |२६/०९/१९

Ati markik cha kavita sir.
ReplyDelete