Friday, June 5, 2020

पराजय

                   ~  पराजय ~

आधुनिकता के इस चकाचौंध में

धुँधली पड़ जाएँगी संस्कृतियाँ

और लुटता जाएगा सब कुछ

स...ब ......  कुछ |

शायद बच न पाए,

मेरी अपनी मातृभाषा भी!

मेरी सादगी पर भी सेंध लग चुके है जब

किस मुँह से करूँ मैं 

सुनहरे सिद्धान्तों की बातें ! ! ! 

आत्मीयता के हरित वन कट चुकें हैं

अब नहीं खिलतें  वहाँ

परस्पर प्रेम की कोमल कोपलें

विश्वास और भरोेसों के गाँव उजड़ चुके हैं

बसते जा रहें है वहाँ 

छल चतुराई और निर्ममता की जादुई शहरें

पर किस हक से करू मैं 

बड़ी बड़ी बातें !

जब कि,

मेरा मन भी थक हार कर

कर चुका है आत्मसमर्पन 

बड़े बड़े सिटी मॉल वाले

रंगीन शहर के आगे |


No comments:

Post a Comment