Saturday, June 20, 2020

ढुँढता रहा |


 
         ~~ढुँढता रहा~~

मेैं ढुँढ़ता रहा दिलों को
बाजार में ....
बस्ती में....
और गाँव में |
क्या पता था -
कि खरीद चुकें हैं सौदागर
दिलों को भी थोक के भाव में |

मै ढुँढ़ता रहा आँशुओं को
टुटे दिलों के जज्बातों में
हारे हुओं के ख्वाबों में
लुटे बालपन के आँखों में |
क्या पता था -
कि बिक चुकें है वो आँशु भी
साईबर-स्पेस के खुले बाजार में

मैं ढुँढता रहा कोमल अहसासों को
बड़े बड़ों के हाथों में
दोस्तों की बातों में
रिश्तों के मोहपाशों में |
क्या पता था -
कि सरेआम खो चुके हैं वो भी
मुखौटों के इस बियाबान में !

फिर भी !
खुशियों से भर जाता हूँ
जब, कभी भी मिल जाते हैं
एकाध प्रेमिल मन
लोगों के भीड़-भाड़ में
कुछ अनबिके आँशु 
किसी के सरल आँखों में
और.....
कुछ कोमल अहसास
गिनती के आत्मीय व्यवहारों में |
२६/०९/१९

1 comment: