पागल मन
दुःखों की तिजोरी तो भरी पड़ी है
पर क्यों बाँटु मैं दुःख
जो सिर्फ मेरे अपनें हैं !
और है -
खुशियों की एक छोटी सी बचत भी
जो मैनें तिनका तिनका कर संजोया है
बस् !
बाँटता रहता हुँ उसी में से
कभी एकाध तस्वीर
जो दे सके आँखों को शीतलता
कभी दो चार मीठे शब्द
जो घोल सके मन में मधु की मिठास |

No comments:
Post a Comment